प्राइवेट कंपनियों को वन भूमि लीज पर देने की तैयारी में सरकार

राज्य

भोपाल ब्रेकिंग

क्या वनों को हरा-भरा बनाने तथा रोजगार के लिए केंद्र की नई नीति कारगार सिद्ध होगी

भोपाल (NEWS UPDATE)। सरकार अब वनभूमि के लिए नई नीति ले कर आ रही है इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में वन भूमि लीज नीति के तहत अब निजी कंपनियों को भी पौधरोपण और सस्टेनेबल हार्वेस्टिंग के लिए लीज पर दी जा सकेगी। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

सरकार का उद्देश्य बंजर और खाली पड़ी वन भूमि को हराभरा बनाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है।

नीति के अनुसार निजी कंपनियां पौधरोपण, बांस और औषधीय पौधों की खेती जैसे कार्य कर सकेंगी। इससे वन क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

MP government forest policy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *