डबरा ब्रेकिंग न्यूज।
पिछोर में बीजेपी नेता अमरीश शर्मा पर तहसील परिसर में जानलेवा हमला क्यों हुआ?
एक हफ्ते के भीतर अमरीश शर्मा पर दूसरा हमला
डबरा (हृदय स्तंभ/HRIDAY STAMBH): शहर में बढ़ते अपराधिक प्रकरण में एक प्रकरण और जुड़ गया है जो शहर में बढ़ते अपराधियों के बुलंद हौसले बयान करता है
भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व पिछोर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा पर तहसील परिसर में बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनका सिर फट गया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हैरान करने वाली बात यह है कि बीजेपी नेता पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा जानलेवा हमला है।
इससे पहले सहोना गांव में चार बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। उस वक्त पिछोर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया था। इसके बावजूद, पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते तहसील जैसे सुरक्षित सरकारी परिसर में बदमाशों ने दोबारा इस वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
