लखनऊ में ‘Gen Alpha’ का हल्ला बोल: सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने दुबग्गा-कानपुर बाईपास किया जाम

देश विदेश

लखनऊ 

बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्राओं का हल्ला बोल

लखनऊ (NEWS UPDATE):स्कूली शिक्षा की बदहाली और शिक्षकों की भारी कमी के खिलाफ छात्राओं का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आ रहा है। सोमवार सुबह मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की करीब 250 छात्राएं भारी बारिश के बीच सड़कों पर उतर आईं। कक्षा 6 से 12वीं तक की इन छात्राओं ने दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया और लगातार “DM को बुलाया जाए” के नारे लगाने लगीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में स्कूली बच्चियों के इस तेवर ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। जेन अल्फा (Gen Alpha) की यह बुलंद आवाज अब शासन और प्रशासन की कार्यशैली पर सीधे सवाल खड़े कर रही है।

पढ़ाई ठप, मेस में खराब खाना: छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस आवासीय विद्यालय की छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे मुख्य विषयों के शिक्षक ही नहीं हैं। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। खराब भोजन की गुणवत्ता (मेस की बदहाली) ,इलाज व स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव ,प्रशासनिक लापरवाही और संवादहीनता जैसे गंभीर मुद्दे उठाए हैं। छात्राओं का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा।

8 किलोमीटर तक दौड़ और हाईवे पर भीषण जाम

सुबह करीब 6-7 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन के दौरान जब घंटों बीत जाने पर भी जिलाधिकारी (DM) मौके पर नहीं पहुंचे, तो छात्राएं पैदल ही मुख्यमंत्री आवास और डीएम आवास की ओर बढ़ गईं। लगभग 8 किलोमीटर तक छात्राओं के हाईवे पर पैदल चलने और प्रदर्शन करने से दुबग्गा, काकोरी और लखनऊ-हरदोई मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी छात्राओं के पीछे-पीछे दौड़ते नजर आए।

प्रमुख सचिव को खुद आना पड़ा, मिला सुधार का भरोसा

मामला तूल पकड़ते ही प्रशासन हरकत में आया। बालागंज चौराहे के पास पुलिस ने छात्राओं को रोका और अधिकारियों से वार्ता कराई। भारी विरोध को देखते हुए समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव और निदेशक संजीव सिंह खुद मौके पर पहुंचे और छात्राओं से वार्ता की।

अधिकारियों ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि छुट्टी पर गए शिक्षकों की जगह जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी और मेस व अन्य समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही छात्राओं ने अपना धरना समाप्त किया और वापस स्कूल लौटीं।

 

Gen Alpha Protest in Lucknow

Lucknow Girls Student Protest Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *