बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल का अजीब बयान- ‘खान सर नहीं, खान जी बोलिए’

देश विदेश

पटना

फरार खान सर पर कसता जा रहा शिकंजा, मंत्री दिलीप जायसवाल का वीडियो वायरल, कोचिंग को मिला अल्टीमेटम

पटना (news update): सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहने वाले ‘खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट’ के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर इन दिनों दोहरी मुसीबतों में घिर गए हैं।

एक तरफ जहां उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का उन्हें लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इतना ही नहीं, पटना स्थित उनके कोचिंग संस्थान पर अब बंद होने का खतरा भी मंडराने लगा है।

“खान सर नहीं, खान जी कहिए” – मंत्री दिलीप जायसवाल का बयान वायरल

दरअसल, पत्रकारों ने जब बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल से खान सर से जुड़े विवाद पर सवाल पूछा, तो मंत्री जी ने जवाब देने से पहले पत्रकारों के संबोधन पर ही आपत्ति जता दी।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों को टोकते हुए कहा: “अगर आप उनसे पढ़े नहीं हैं, तो उन्हें खान सर नहीं, खान जी कहिए। खान सर मत बोलिए।”

मंत्री का यह वीडियो और बयान अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम

खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट में रविवार को एक साथ पटना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, जिसके बाद इलाके में हलचल तेज हो गई। कोचिंग के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद संस्थान में अग्नि सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी का मामला भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, इन्हीं आरोपों की जांच के लिए फायर ब्रिगेड और पटना पुलिस की संयुक्त टीम संस्थान पहुंची है। आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद से खान सर फरार बताए जा रहे हैं।

 

15 दिनों में कमियां पूरी नहीं की तो बंद होगी कोचिंग: DIG

फायर सर्विस के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा कि यदि खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट निर्धारित 15 दिनों के भीतर अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करता है, तो संस्थान के खिलाफ बंद करने सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के साथ संस्थान की संयुक्त जांच की गई थी। उस दौरान किए गए सुरक्षा ऑडिट में कई गंभीर खामियां पाई गई थीं, जिसके बाद संस्थान को आधिकारिक नोटिस जारी किया गया था।

जांच में मिलीं ये 10 बड़ी कमियां 

भवन में फिक्स्ड फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं है ।

25,000 लीटर क्षमता की जगह 5,000 लीटर का टैंक है।

900 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाला फायर पंप नहीं था।

आपातकालीन निकासी के लिए दो सीढ़ियों की व्यवस्था नहीं है।

डाउन-कमर सिस्टम का अभाव पाया गया।

आपातकालीन निकास (Exit Signage) बेहतर नहीं है, छोटा है।

फायर अलार्म सिस्टम नहीं था।

20 एबीसी (ABC) और 6 CO₂ टाइप अग्निशामक यंत्रों की कमी पाई गई।

विद्युत सुरक्षा के लिए रबर मैट उपलब्ध नहीं है।

मकान में आवश्यक सेटबैक मानकों का पालन नहीं किया गया है।

 

Fire Safety Audit Report

Khan Sir coaching center closing notice

Patna police raid at Khan Sir coaching

Bihar minister Dilip Jaiswal viral video

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *