‘जीतू पटवारी का बड़ा हमला- पेट्रोल 55 था तो शिवराज साइकिल चलाते थे

राज्य

सतना

पहले महंगाई डायन थी, अब बुआ-मौसी लगती है’ – नीलांशु चतुर्वेदी का भाजपा पर तंज

पेट्रोल जब 55 रुपए था तो शिवराज साइकिल चलाने लगे थे, अब 110 पार हो गया तो आवाज नहीं निकल रही

सतना (NEWS UPDATE):मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों एवं मंडलम अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने सतना पहुंचे। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग में उन्होंने सभी को कांग्रेस को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया। भाजपा शासन की नाकामियां गिनाते हुए इन्हें जन – जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सतना में भाजपा और AAP के कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

सतना प्रवास के दौरान युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा पार्षद रह चुके विजय अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के अमर कछवाह सहित काफी संख्या में अन्य दलों के लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को साइकिल वाला दौर भी याद दिलाया।

शिविर में कांग्रेस पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष और विधायक अमरपाटन डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व विधायक चित्रकूट नीलांशु चतुर्वेदी, सेवा दल के पूर्व राष्ट्रीय संगठक महेंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा, शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी समेंत अन्य नेता मौजूद रहे।

सुभाष पार्क में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, महंगाई अब बेतहाशा बढ़ती जा रही है। जब पेट्रोल 55 रुपए लीटर था तो शिवराज सिंह चौहान साइकिल चलाने लगे थे। आज पेट्रोल 110 के पार चला गया है तो शिवराज तो छोड़िए किसी भी भाजपाई के मुंह से आवाज तक नहीं निकल रही है।

अगर महंगाई इसी तरीके से बढ़ती रही और सरकार यूं ही गलत फैसले लेती रही तो डॉलर की अपेक्षा रुपया अपने सभी रिकार्ड तोड़ देगा और एक डालर डेढ़ सौ रुपए के बराबर तक पहुंच जाएगा। पटवारी ने आगे कहा कि, भाजपा के 12 साल की नाकामियां अब सामने आने लगी हैं और इसका भार निर्दोष जनता को झेलना पड़ रहा है।

भाजपा की महंगाई का ये दौर आखिर कब तक ?

वहीं, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा कहा कि, भाजपा से सभी लोग असंतुष्ट हो चुके हैं। अपने वास्तविक अधिकारों को पाने के लिए सभी लोग कांग्रेस को मजबूत करें। इसके बाद शहर अध्यक्ष इकबाल सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। एआईसीसी सचिव नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि, जब पेट्रोल 50 से 52 हो जाता था तो लोगों को महंगाई डायन लगती थी और अब पेट्रोल 116 हो गया है तो यही महंगाई उन्हें बुआ और मौसी लगने लगी हैं।

कांग्रेस की रीति नीति लोगों तक पहुंचाएं

प्रदेश अद्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशिक्षण स्थल में प्रशिक्षार्थियों से कहा कि, कांग्रेस की रीति नीति को जन – जन तक पहुंचाने का काम करें। आप सभी कांग्रेस के सिपाही हैं। आपके दम पर ही कांग्रेस आगे की लड़ाई लड़ेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की काम करें और भाजपा की साजिशों को बेनकाब करें। उनका असली चेहरा जनता के सामने लाएं। इस दौरान जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, धर्मेश घई, सतना विधानसभा प्रभारी आनंद शुक्ला, रामलखन सिंह, कल्पना वर्मा, रश्मि पटेल, उर्मिला त्रिपाठी समेत अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे।

 

Petrol Prices Hike

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *