सट्टा गैंग को सर्वर प्रोवाइड कराने वाला गिरफ्तार

देश विदेश

झांसी

एक आरोपी को दुबई से पकड़कर लाएगी पुलिस

झांसी(NEWS UPDATE): सट्टा पर नियंत्रण में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

सट्टा गैंग को सर्वर प्रोवाइड कराने वाला शिवेश चव्हाण गिरफ्तार, अब नीरज गोस्वामी को दुबई से पकड़कर झांसी लाएगी पुलिस। 2 पार्षद पतियों पर एक और केस दर्ज। शिवेश की गिरफ्तारी के बाद अब नीरज गोस्वामी, पार्षद पति पप्पू यादव चिकना, पार्षद पति पंकज राय, सौरभ लिखधारी, आकाश चंचलानी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, सुमित साहू और रोशन मुंशी समेत 9 पर मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ हुई तेज।

पुलिस जांच मेंं सामने आया कि दुबई में बैठा झांसी निवासी नीरज गोस्वामी ही गेम डेवलपर है, सट्टे से जुड़ी वेबसाइट चलाने के लिए सर्वर की जरूरत होती थी, जिसे इंदौर निवासी शिवेश चव्हाण प्रोवाइड कराता था। शुभम उपाध्याय शिवेश के सीधे संपर्क में था, और सर्वर लेकर वेबसाइट चला रहा था। इसके अलावा अन्य आरोपी ब्रोकर और एजेंट की भूमिका में काम कर रहे थे। पुलिस इन आरोपियों की संपत्ति की भी जांच कर रही है, जिन पर कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *