9 दिन में 3 बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

देश विदेश

नई दिल्ली

पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया ‘महंगाई मैन’

नई दिल्ली (NEWS UPDATE): देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम आज फिर बढ़ गए हैं। ऐसे में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम फिर बढ़ (Petrol-Diesel Prices Hike) गए हैं। आज, शनिवार, 23 मई से देश में पेट्रोल के दाम 87 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। पेट्रोल-डीज़ल के दाम में 15-23 मई के बीच यह तीसरी बार बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही सीएनजी के दाम में भी 1 रूपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से जनता काफी परेशान है। इसी बीच अब कांग्रेस (Congress) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने पीएम मोदी को बताया ‘महंगाई मैन’

देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम फिर से बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “‘महंगाई मैन’ मोदी ने पेट्रोल-डीज़ल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया। मोदी को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है. एक तरफ जहाँ दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, मोदी सरकार जनता को ही लूटने में लगी है। कभी तो जनता के भले के बारे में सोच लो, कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?”

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) की वजह से दुनियाभर में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। युद्ध में तो फिलहाल सीज़फायर चल रहा है, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) की स्थिति की वजह से ऊर्जा संकट का समाधान अभी भी नहीं हो पाया है। इस वजह से कई देशों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने की नौबत आ गई है। भारत में भी इसी वजह से पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीज़ल के दाम में फिर बढ़ोत्तरी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

जनता पर बढ़ रहा है बोझ

युद्ध की वजह से वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते तेल कंपनियों को घाटा झेलना पड़ रहा है और अब पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से जनता पर बोझ बढ़ रहा है। पेट्रोल-डीज़ल के महंगा होने और परिवहन लागत महंगी होने से की वजह से विपक्षी दल जमकर केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे हैं। जनता ने भी सरकार के इस फैसले पर नाराज़गी जताई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *