ग्वालियर माधवराव सिंधिया व्यापार मेला प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार

ग्वालियर

ग्वालियर

ग्वालियर व्यापार मेला को वर्षभर आयोजनों से जीवंत बनाएंगे” — अशोक जादौन
नवाचार और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रहेगा फोकस

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक (बाबा) जादौन एवं उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर ने बुधवार को मेला प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया।
इससे पूर्व दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पड़ाव स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ रैली के रूप में कार्यालय पहुंचे, जहां देव पूजन के उपरांत पदभार संभाला गया।

मेले को मिलेगा नया स्वरूप

इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक जादौन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्वालियर व्यापार मेले को नया स्वरूप देने की होगी। उन्होंने कहा कि नवाचार के माध्यम से मेले में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे इसकी पहचान और भव्यता को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि मेले की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए पारंपरिक पशु मेले को भी नए स्वरूप में पुनर्जीवित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मेले की पुरानी गरिमा को वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रगति मैदान की तर्ज पर होंगे आयोजन

उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि मेले में दिल्ली के प्रगति मैदान की तर्ज पर स्टार्टअप, पुस्तक, साहित्य, शिल्प एवं आधुनिक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं और उद्यमियों को मंच मिल सके।

संगठन का मिलेगा पूरा सहयोग

भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, अभय चौधरी, वेद प्रकाश शर्मा, देवेश शर्मा, साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाहा, हॉकी फेडरेशन अध्यक्ष रामू तोमर, जीडीए उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, सुधीर गुप्ता, जवाहर प्रजापति, बिट्टू तोमर, राजू पलैया, विनय जैन, सुमन शर्मा, विनती शर्मा, प्रिया तोमर, चंदन पटेल, रवि तोमर, अमित जैन, राघवेंद्र शर्मा, भारत शाक्य, मुकेश दुबे, दीपक शर्मा, राजू सेंगर, शिव सिंह यादव, विनय शर्मा, सत्यपाल जादौन, कौशलेंद्र राजावत, शैलेंद्र सिकरवार, लवी खंडेलवाल, अजय अरोरा, धर्मेंद्र राणा, सुघर सिंह पवैया, प्रतीक तिवारी, राहुल राजावत, विवेक चौहान, राहुल भदौरिया, नंदिनी गणफूले, ज्योति पाठक, प्रीति थोरात सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *