उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलें, यही हमारी प्राथमिकता: कलेक्टर रुचिका चौहान

ग्वालियर

ग्वालियर

बिजौली स्थित खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए जिले में स्थापित सभी खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था ऐसी हो जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में कम से कम श्रम करना पड़े और पूरी प्रक्रिया सरल व सुगम हो।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बुधवार को ग्राम बिजौली स्थित भगवती वेयरहाउस उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्लॉट बुकिंग के अनुसार हो रही गेहूँ खरीदी की बारीकी से जांच की तथा भुगतान प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त की।

गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम के निर्देश

कलेक्टर ने बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए केन्द्रों पर पेयजल, छाया, ओआरएस एवं शरबत जैसी आवश्यक सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

व्यवस्थाओं को और सुगम बनाने पर जोर

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी प्रक्रिया को और अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री अरविंद सिंह भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *