ग्वालियर
क्या शहर में इतनी कीमती जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन जागेगा
दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठा तक बने कब्जे की भूमि पर
ग्वालियर (HRIDAY STAMBH): महाराजपुरा में करोड़ों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं। इतनी कीमती जमीन पर कब्जे की शिकायत की बाद भी कार्यवाही न होने से प्रशासन सवालों के घेरे में आ खड़ा हुआ है।
वार्ड 18 का मामला: दुकानें और डेयरी तक तान दीं
ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान, डेयरी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान तक बना दिए गए, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
जांच में साबित हुआ कब्जा, फिर भी कार्रवाई ठप
बताया जा रहा है कि यह मामला वार्ड क्रमांक 18, महाराजपुरा रोड स्थित सरकारी भूमि से जुड़ा है। स्थानीय लोगों ने जिला कलेक्टर कार्यालय में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किए गए हैं। शिकायत के बाद राजस्व विभाग द्वारा जांच भी की गई, जिसमें कब्जा अवैध पाया गया।
इसके बावजूद करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रहवासियों का कहना है कि
इस अवैध कब्जे के कारण सिर्फ सरकारी जमीन का नुकसान नहीं हो रहा, बल्कि स्थानीय रहवासियों का जीना भी मुहाल हो चुका है। बिना किसी योजना के की गई अवैध प्लॉटिंग और रिहायशी इलाके में धड़ल्ले से चल रही डेयरियों के कारण पूरे क्षेत्र में गंदगी और जलजमाव की स्थिति बनी रहती है।
