दतिया में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरी बल्ली,साधु की मौत;

दतिया

दतिया,

दतिया(HRIDAY STAMBH);शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मातन का पहरा इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से अचानक लकड़ी की बल्ली (सपोर्ट पिलर) नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 50 वर्षीय साधु गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

​दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे मंदिर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हाकिम सिंह यादव (50) के रूप में हुई है। हाकिम सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरुआ सागर के रहने वाले थे और वर्तमान में दतिया के राजगढ़ चौराहे के पास रह रहे थे। वे प्रतिदिन मां पीताम्बरा पीठ और बड़ी माता मंदिर में दर्शन, पूजन और भजन-कीर्तन के लिए जाते थे।

​घटना के समय वे मातन के पहरा स्थित हर्ष ताम्रकार के निर्माणाधीन मकान के नीचे से पैदल गुजर रहे थे। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर चल रहे निर्माण कार्य के बीच अचानक एक भारी बल्ली सीधे उनके ऊपर आ गिरी।

​इलाज के दौरान तोड़ा दम

बल्ली सीधे सिर और शरीर पर लगने के कारण हाकिम सिंह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय निवासियों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

​क्षेत्र में शोक, पुलिस ने शुरू की जांच

हाकिम सिंह मां पीताम्बरा पीठ में नियमित जप-तप और भजन-कीर्तन करते थे, जिससे श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनका काफी सम्मान करते थे। उनकी मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

​सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस निर्माणाधीन मकान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही को लेकर गृहस्वामी व ठेकेदार से पूछताछ कर जांच में जुट गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *