डबरा में सनसनी: घर से दुकान गई 12 साल की नाबालिग लापता

डबरा/भितरवार

डबरा

अपहरण की आशंका से पुलिस में मचा हड़कंप

डबरा (HRIDAY STAMBH): एक बेहद संवेदनशील घटनाक्रम ने पूरे शहर को झकझोंर कर रख दिया, जहां एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शिकायत के आधार पर डबरा सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है।

दुकान जाने का कहकर निकली थी मासूम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 13 जून (शनिवार) दोपहर की है। 12 साल की मासूम अपने घर से यह कहकर निकली थी कि वह पास की एक ऑनलाइन दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही है। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई।

परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों, सहेलियों और आसपास के पूरे इलाके में बच्ची की काफी खोजबीन की। जब हर जगह तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो थक-हारकर परिजनों ने डबरा सिटी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया केस

परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डबरा सिटी थाना पुलिस ने तुरंत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

 

डबरा पुलिस ने जनता से की यह अपील

डबरा सिटी थाना पुलिस ने आम जनता और स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस 12 वर्षीय बालिका के संबंध में या उसकी लोकेशन के बारे में कोई भी छोटी या बड़ी जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत डबरा सिटी पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Dabra Crime News: Online Shop Ke Liye Nikli Masoom Gayab, Janch Mein Juti Police

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *