डबरा मे शराब माफिया में हड़कंप

डबरा/भितरवार

डबरा 

4900 किलो गुड़ लहान नष्ट

डबरा(हृदय स्तंभ/ HRIDAY STAMBH):डबरा क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार काफी समय से फलफूल रहा है जिस पर किसी का भी ध्यान आकर्षित नही हुआ।  क्षेत्र में अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया है। डबरा आबकारी वृत्त प्रभारी उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में टीम ने चिरुली-पिछोर नाले के किनारे दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की।कार्यवाही के दौरान टीम को नाले के पास जमीन में गड़े हुए 12 लोहे के ड्रम और जमीन में बने गड्ढों में छिपाकर रखा गया लगभग 4900 किलोग्राम गुड़ लहान मिला।

अधिकारियों ने मौके पर ही लहान के सैंपल लिए और शेष सामग्री को तत्काल नष्ट कर दिया। बरामद की गई इस अवैध जहरीली शराब और सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।इस मामले में आबकारी विभाग ने कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह मीणा की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

स्थानीय निवासी ने हृदय स्तंभ संवाददाता को बताया कि ये अवैध कारोबार काफी समय से फलफूल रहे है अगर प्रशासन इस पर इसी तरह कार्यवाही करे तो ये नियंत्रण में आ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *