भगवान परशुराम जन्म उत्सव का शुभारम्भ,26 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 24 को वाहन रैली

श्योपुर

श्योपुर

भगवान परशुराम जन्म उत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा, इसके लिए कल रविवार को किला रोड़ स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर सामुहिक पूजन अर्चन होगा, इसके पूर्व नगर में प्रभात फैरी निकाली जायेगी। वहीं 24 अप्रैल शुक्रवार को विशाल वाहन रैली एवं 26 अप्रेल रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।
यह जानकारी देते हुए भगवान परशुराम जन्म उत्सव समिति के संयोजक वेदप्रकाश त्रिपाठी, सहसंयोजक रोहित शर्मा घीवाले एवं राघव सरकार ने बताया कि सर्व ब्राह्यण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्म उत्सव बडे ही धूमधाम के साथ मनाया जायेगा, इसके लिए कल रविवार को महोत्सव की शुरूआत होगी जहां सबसे पहले प्रातः 06 बजे श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर से प्रभात फैरी निकाली जायेगी जो भगवान परशुराम मंदिर किला रोड़ पर सम्पन्न होगी, इसके पश्चात परशुराम मंदिर पर भगवान परशुराम का अभिषेक एवं पूजन अर्चन होगा, जिसमें विप्र बंधुओं द्वारा भगवान परशुराम की महाआरती की जायेगी। श्री त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन को लेकर विप्र बंधुओं के घर घर पहंुचकर आमंत्रण पत्र दिये जा रहे हेैं साथ ही अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति के लिए अनुरोध किया जा रहा है।
बाक्स
24 को वाहन रैली, 26 को निकलेगी शोभायात्रा
सर्व ब्राह्यण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जन्म उत्सव को लेकर कार्यक्रमो की श्रृंखला में सर्व प्रथम 24 अप्रैल शुक्रवार को विशाल वाहन रेली पीजी कॉलेज से प्रारम्भ होगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए परशुराम मंदिर किला रोड़ पर पहंुचेगी, इसके पश्चात 25 अप्रेल को सांस्कृतिक संध्या एवं 26 अप्रेल को विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जो श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर परशुराम मंदिर पर पहंुचेगी जहां सहभोज का आयोजन किया गया है। संयोजक श्री त्रिपाठी ने अनुरोध किया कि आयोजन में सभी विप्र बंधु अधिक से अधिक संख्या मंे उपस्थिति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *