बड़े मंगल की कथा

धर्म

Bada Mangal 2026 क्यों मनाया जाता है बड़ा मंगल

 

हृदय स्तंभ (HRIDAY STAMBH) :बड़ा मंगल जिसका अपने आप मे एक विशेष महत्व है इस बार इसका महत्त्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि इस बार ये 4 न हो कर 8 बड़े मंगल के रूप में है

ज्येष्ठ मास में आने वाले मंगल को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस बार बड़े मंगल का विशेष महत्व माना जा रहा है क्योंकि, इस बार 4 नहीं बल्कि 8 बड़े मंगल होंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दौरान पूजा अर्चना करने से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं। पढ़ें बड़े मंगल की कथा और महत्व।

ज्येष्ठ मास में आने वाले बड़े मंगल का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास में जो मंगल आता है उसमें हनुमान जी की गई उपासना से बजरंगबली जल्दी प्रसन्न होते हैं। ज्येष्ठ मास के मंगल को लेकर कई तरह की कहानियां बताई गई हैं। इस साल ज्येष्ठ मास में 19 साल बाद बेहद ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार ज्येष्ठ मास में 4 नहीं बल्कि 8 बड़े मंगल होंगे। आइए जानते हैं ज्येष्ठ मास के मंगल का महत्व और कथाएं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास में जो मंगल आता है। उसमें हनुमान जी की मुलाकात भगवान राम से हुई थी। मान्यता है कि जब भगवान राम माता सीता की तलाश में भटक रहे थे उस समय हनुमान जी की मुलाकात भगवान राम से हुई थी। कहा जाता है कि हनुमानजी और भगवान राम का मिलन मंगलवार के दिन ज्येष्ठ मास में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *