अमेरिकी नौसेना ने ईरान की नौकाओं पर किया हमला

देश विदेश

दुबई

 

AMERICA IRAN WAR : अमेरिकी नौसेना ने दावा किया कि उसने ईरानी नौकाओं को डूबा कर होमुर्ज़ जलडमरूमध्य खोल दिया है।ये एक चेतावनी है ईरान को की अमेरिका अब और इंतजार नही करेगा।इस संकरे जलमार्ग को खोलने की अमेरिका की ये बड़ी कोशिश है।

अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा है कि उसने छह ईरानी नौकाओं को डुबा दिया है। ये नौकाएं असैन्य जहाजों पर हमले कर रही थीं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम का ऐलान किया है।

अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने के लिए मार्ग खोल दिया है, और इस संकरे जलमार्ग से आवागमन को प्रोत्साहित करने के लिए दर्जनों जहाजरानी कंपनियों से संपर्क किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में असैन्य जहाजों को निशाना बना रही छह छोटी ईरानी नावों को डुबो दिया है। इस खबर ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्षविराम पर ताजा सवालिया निशान लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *