श्योपुर में 30 घंटे बाद विधायक, कॉलेज प्राचार्य ने तुड़वाई हड़ताल

श्योपुर

श्योपुर

छात्र नेताओं की मानी गई मांगे, कॉलेज प्रबंधन एक समान रखेगा व्यवहार

श्योपुर। पीजी कॉलेज श्योपुर में छात्र संगठनो को समान अधिकार दिये जाने की मांग का लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता सौरभ गौतम एवं अभिषेक मीणा की हड़ताल 30 घंटे बाद विधायक बाबू जंडेल के हस्तक्षेप एवं प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा की शर्तों को मान लेने के बाद समाप्त हो गई। इस दोरान विधायक एवं प्राचार्य ने जूस पिलाकर दोनो छात्र नेताओ का अनशन तुड़वाया है।
कॉलेज में छात्र संगठनो के साथ कथित भेदभाव समेत प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू की गई दो छात्र नेताओ की भूख हड़ताल 30 घंटे बाद समाप्त हो गई। शुक्रवार शाम को विधायक बाबू जंडेल भूख हड़ताल पर जा पहंुचे जिन्होंने कॉलेज प्राचार्य को बुलाते हुए छात्र नेताओ ओर प्राचार्य के बीच संवाद कराया, जिन्होंने छात्र नेताओ की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि छात्र संगठनो के साथ एक समान व्यवहार किया जायेगा और कॉलेज की समस्याओ को लेकर गम्भीरता बरती जायेगी, इसके बाद दोनो छात्र नेताओ को जूस पिलाकर भूख हड़ताल तुड़वाई गई। हालांकि भूख हड़ताल पर होने की वजह से छात्र नेता सोरभ गोतम की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हे, जहां उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *