हिन्दू समाज की आस्था से खिलवाड़ नही होगा बर्दाश्त

श्योपुर

श्योपुर

विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में सकल हिन्दू समाज ने कलेक्टेªट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

श्योपुर। जिला कलेक्टेªट पर सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में सकल हिन्दू समाज ने प्रदर्शन करते हुए अनंत चतुदर्शी के दिन नगर पालिका द्वारा किये गये हिन्दू समाज की आस्थाओ के खिलाफ कार्य को लेकर विरोध जताया। इस दौरान ज्ञापन लेने आये तहसीलदार को लोटा दिया ओर कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टेªट गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ किया, इसके बाद एसडीएम गगन सिंह मीणा को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा, बाद में कलेक्टर से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञापन में उल्लेख किया कि श्रीगणेशोत्सव के समापन अवसर पर अनंत चतुदर्शी के दिन श्रीगणेश प्रतिमाओ के विसर्जन एवं पूजन सामग्री के संग्रहण हेतु नगर पालिका द्वारा कचरा वाहनो का उपयोग करने तथा विसर्जन कुंड में अव्यवस्थित तरीके से मूर्तियों को डाला गया, जिससे हिन्दू समाज की आस्था को ठेस पहंुची है, जिला प्रशासन द्वारा भेदभावपूर्ण तरीके से किये गये इस कार्य को लेकर हिन्दू समाज में काफी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से पारम्परा अनुसार पंडित घाट में अनंत चतुदर्शी के दिन पूरी श्रृद्धा के साथ विसर्जन किया जाता है, लेकिन इस वर्ष भगवान श्री गणेश की मूर्तियों एवं पूजन के दौरान के चढाई गई सामग्री का विसर्जन कई वर्षों से बने कुंण्ड में करवाया एवं नगर में कचरा वाहनो से मूर्ति एवं पूजन सामग्री एकत्रित की गई, जिन्हें विसर्जन कुंड में ही अव्यवस्थित तरीके से फेंक दिया गया जिसमें वर्षभर नशेडियों एवं जानवरों द्वारा गंदगी की जाती है। जब इस कृत्य का विरोध किया गया तो वहां मौजूद जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पुलिस बल की धोंस देकर दबाव डाला गया तथा छोटे से गड्डे में बेतरतीब तरीके से मूर्तियों का विसर्जन एवं पूजन सामग्री फैंकी गई है। यह पूरी तरह से असहनीय एवं बर्दाश्त के बाहर है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये अन्यथा सकल हिन्दू समाज को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दोरान ज्ञापन विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष दीपक गर्ग, प्रांत संयोजिका अनिता सिकरवार, बजरंग दल जिला संयोजक कुलदीप सिंह सिसोदिया, वीएचपी के जिला महामंत्री विष्णु गर्ग, विश्म्भर राजपूत, संजू शर्मा, गणेश शर्मा, सत्यनारायण मीणा, दिनेश शर्मा, जगदीश सुमन सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे।

रैली निकालकर किया प्रदर्शन

गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा किये गये भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के बेनरतले सबसे पहले वीर सावरकर स्टेडियम में एकत्रिकरण किया गया, जहां से रेली निकालते हुए कलेक्टेªट पर प्रदर्शन किया गया। इस दोरान जमकर नारेबाजी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *