डबरा के भूमि डायग्नोस्टिक सेंटर पर आरोप: फर्जी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने पर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

डबरा/भितरवार

डबरा (HRIDAY STAMBH): भूमि डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा एक मरीज को कथित रूप से गलत एवं फर्जी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने के मामले में ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। कथित मनगढ़ंत रिपोर्ट के आधार पर इलाज चलने के कारण मरीज की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, ग्वालियर ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है।

18 जुलाई को थाटीपुर स्वास्थ्य कार्यालय में बयान दर्ज

मामले के शिकायतकर्ता एडवोकेट कुबेर सिंह राणा को अपने सभी साक्ष्यों, चिकित्सा दस्तावेजों एवं बयानों के साथ जांच दल के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। CMHO कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, शिकायतकर्ता को 18 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे जिला स्वास्थ्य कार्यालय थाटीपुर, ग्वालियर में अपना पक्ष दर्ज कराने हेतु समन जारी किया गया था।

3 सदस्यीय जांच दल का गठन

जांच दल में डॉ. दीपाली माथुर, डॉ. वीरपाल यादव एवं संजय जोशी शामिल हैं। मामले की सूचना कलेक्टर, अपर कलेक्टर एवं क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ग्वालियर संभाग को भी भेजी गई है।

Bhumi Diagnostic Center Dabra

Dabra fake ultrasound report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *