दतिया BJP में बगावत! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज जिलाध्यक्ष सहित कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

दतिया

दतिया

आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाते ही सड़कों पर उतरे समर्थक; बाजार बंद कर लगाया चक्काजाम, पुलिस बल तैनात

दतिया (HRIDAY STAMBH):दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए भाजपा (BJP) द्वारा प्रत्याशी की घोषणा करते ही सियासी बवाल मच गया है। पार्टी ने इस सीट से प्रबल दावेदार और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर सबको चौंकाते हुए आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है।

इस फैसले के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। टिकट घोषणा के महज 3 घंटे के भीतर ही दतिया में इस्तीफों की झड़ी लग गई है।

दतिया BJP में सामूहिक इस्तीफे, मचा हड़कंप

नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार घोषित न किए जाने से नाराज दतिया जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण समेत सभी जिला पदाधिकारियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। इतना ही नहीं दतिया के सभी भाजपा पार्षदों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी अपना इस्तीफा दे रहे हैं जिससे इस्तीफों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खबर है कि एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में इस्तीफे होने से पार्टी में हलचल तेज हो गई है।

सड़कों पर उतरे समर्थक, बाजार कराए बंद

टिकट कटने की खबर फैलते ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थक और नाराज भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दतिया के मुख्य बाजारों को बंद करा दिया और सड़कों पर चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी की।

स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि अगर पार्टी ने अपना फैसला वापस नहीं लिया और नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी घोषित नहीं किया, तो वे सभी सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ देंगे।

पैनल से गायब था नाम, आशुतोष तिवारी के चयन ने सबको चौंकाया

दतिया विधानसभा उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन चुका है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यहाँ लगातार सक्रिय थे और उनका टिकट लगभग तय माना जा रहा था नरोत्तम मिश्रा के अलावा दावेदारों की रेस में अवधेश नायक और घनश्याम सिंह के नाम चल रहे थे।

चौंकाने वाली बात यह है कि आशुतोष तिवारी का नाम आखिरी समय तक पैनल में शामिल ही नहीं था, लेकिन पार्टी ने अचानक उनके नाम की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया।

 

Narottam Mishra Ticket Cut

Datia Assembly By election

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *