भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

दतिया
दतिया
शोभायात्रा यात्रा में शामिल हुए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
दतिया। पडोडिया महादेव स्थित रासविहारी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा। जो शहर के मुख्य मार्गों से निकली। पूरा शहर “जय परशुराम” के जयघोष और केसरिया ध्वजों से भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग और नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, झांकियों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली इस यात्रा ने शहर में  आस्था और ऊर्जा का अद्भुत माहौल बना दिया। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने सभी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित कालका प्रसाद दुबे सहित सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *