Crude Oil Price Fall: कच्चे तेल में भारी गिरावट

व्यापार

नई दिल्ली

क्या सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

नई दिल्ली (NEWS UPDATE):अमेरिका-ईरान पीस डील के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 5% की भारी गिरावट आई है। इससे BPCL, IOCL, HPCL और Indigo जैसी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।क्या अब देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे?

​5% तक लुढ़का कच्चे तेल का भाव

सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हड़कंप मच गया और यह 5 फीसदी से अधिक टूट गया। हालांकि दोपहर तक इसमें मामूली सुधार देखा गया। दोपहर 12:15 बजे के करीब:

WTI क्रूड (WTI Crude Oil) 4.67 फीसदी या 3.96 डॉलर की गिरावट के साथ $80.92 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। वही ब्रेंट क्रूड (Brent Crude Oil) 4.05 फीसदी या 3.54 डॉलर टूटकर $83.79 प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

इससे पहले ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई बाधित होने का डर था, जिससे कच्चे तेल के दाम $115 प्रति बैरल के पार पहुंच गए थे।

क्या आम जनता को मिलेगी राहत, घटेंगे दाम?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कच्चे तेल में इस गिरावट के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी?

फिलहाल सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। गौरतलब है कि मई महीने में कई राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 4 बार बढ़ोतरी की थी, जिससे ईंधन करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया था।

तब कंपनियों का तर्क था कि $115 के क्रूड ऑयल के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था, जिसकी भरपाई के लिए दाम बढ़ाए गए थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ब्रेंट क्रूड लंबे समय तक $80-$85 प्रति बैरल के दायरे में या इससे नीचे बना रहता है, तो तेल कंपनियों का घाटा पूरी तरह खत्म हो जाएगा और वे मुनाफे में आ जाएंगी।

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह मंदी जारी रहती है, तो सरकारी तेल कंपनियां आने वाले हफ्तों में आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का एलान कर सकती हैं। हालांकि, कंपनियां पहले मई महीने में हुए नुकसान की भरपाई करना चाहेंगी।

Petrol Diesel Price Today
crude oil price drop impact on indian market

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *