श्योपुर जनसुनवाई सुसाइड केस: सस्पेंड हुईं तहसीलदार मनीषा मिश्रा की बिगड़ी तबीयत

श्योपुर

श्योपुर

डिप्रेशन के चलते तहसीलदार मनीषा मिश्रा की तबियत बिगड़ी, बेहोश हालत में जिला अस्पताल श्योपुर में भर्ती

श्योपुर (HRIDAY STAMBH): जनसुनवाई के दौरान हुए आत्महत्या मामले के बाद कार्रवाई की जद में आईं तहसीलदार मनीषा मिश्रा की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पद से हटाए जाने और निलंबन की कार्रवाई के बाद वह काफी तनाव में थीं। इसी दौरान कार्यालय में वह अचेत होकर गिर पड़ीं, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

निलंबन की कार्रवाई के बाद से डिप्रेशन में थीं तहसीलदार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार मनीषा मिश्रा को पद से हटाए जाने और सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद से वह काफी परेशान चल रही थीं। शुक्रवार को अचानक वह अपने दफ्तर में बेहोश होकर गिर गईं। वहां मौजूद स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा दिए गए प्राथमिक उपचार के बाद मनीषा मिश्रा को होश तो आ गया है, लेकिन चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत अभी भी पूरी तरह से सामान्य नहीं है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पिछले दिनों श्योपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान एक बेहद दुखद घटना सामने आई थी। अपनी शिकायत लेकर पहुंचे शिकायतकर्ता देवेंद्र गोयल ने वहां जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *