श्योपुर
जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देशन में बुधवार को शाम 06 बजे श्योपुर तथा विजयपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामुहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन संपन्न हुआ। श्योपुर में आयोजित हुए सम्मेलन में 17 तथा विजयपुर में आयोजित हुए सम्मेलन में 73 जोडे परिणय सूत्र में बंधे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा इस अवसर पर वर-वधुओं को आर्शीवाद प्रदान किया गया। जनपद पंचायत श्योपुर के तत्वाधान में श्योपुर स्थित हैवी मशीनरी टीनशैड में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान जनपद अध्यक्ष रीना आशीष मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदया, भाजपा जिला महामंत्री संजय अकोदिया, सांसद प्रतिनिधि सुजीत गर्ग, मिथलेश तोमर, सीईओ जनपद एसएस भटनागर, उप संचालक सामाजिक न्याय शशिकिरण इक्का आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार जनपद पंचायत विजयपुर के तत्वाधान में आईटीआई परिसर में आयोजित विवाह सम्मेलन में 73 जोडो ने फेरे लिये। राज्य शासन की योजना के तहत वर-वधु को बैंक खाते के माध्यम से 49-49 हजार रूपये की राशि उपहार स्वरूप प्रदान की गई है।
