उत्कृष्ट स्कूल की लापरवाही से 12 के सप्लीमेंट्री छात्रों का एग्जाम छूटा

डबरा/भितरवार

डबरा 

डबरा उत्कृष्ट स्कूल के नोटिस बोर्ड पर गलत तारीख दर्ज, 12वीं के सैकड़ों छात्रों का सप्लीमेंट्री पेपर छूटा

डबरा (हृदय स्तंभ/ HRIDAY STAMBH)। स्कूल प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर दिया है

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरा में स्कूल प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल के नोटिस बोर्ड पर परीक्षा की गलत तारीख दर्ज होने के कारण 12वीं कक्षा के सैकड़ों छात्र अपनी सप्लीमेंट्री परीक्षा देने से वंचित रह गए। इस घटना से आक्रोशित छात्रों और परिजनों ने गुरुवार को स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, 12वीं के छात्रों को अकाउंट (लेखाशास्त्र) विषय का पेपर देना था। स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई आधिकारिक सूचना में इस पेपर की तारीख 21 मई दर्शाई गई थी। छात्र इसी जानकारी को सही मानकर गुरुवार (21 मई) को परीक्षा केंद्र पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि यह पेपर दो दिन पहले यानी 19 मई को ही संपन्न हो चुका है।पेपर छूटने की खबर मिलते ही छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। विद्यार्थियों का आरोप है कि केंद्राध्यक्ष और स्कूल स्टाफ की इस घोर लापरवाही के कारण उनका पूरा एक साल बर्बाद होने की कगार पर है।

ह्रदय स्तंभ संवाददाता को एक छात्र के परिजन ने बताया कि वो अपने बच्चे का पेपर दिलवाने जब सेंटर पर आये तब उन्हें पता चला कि पेपर तो 2 दिन पहिले ही हो चुका है इस से सभी छात्र एवं परिजनों का गुस्सा स्कूल पर फुटा ।

हंगामे की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नोटिस बोर्ड पर गलत जानकारी होने की बात स्वीकार की है। विभाग ने मामले की विस्तृत जांच और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *