प्रेमी जोड़े को पकड़कर सड़क पर ही कराई शादी

देश विदेश

गोपालगंज

गोपालगंज (Gopalganj NEWS UPDATE):नहर किनारे एक प्रेमी युगल बैठा हुआ था जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा और उनकी वही सड़क पर शादी करवा दी।

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला महरादेउर गांव के एक युवक और बनकटा जागीरदारी गांव की एक युवती से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि दोनों नहर किनारे मुलाकात कर रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई और दोनों को मौके पर पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान मारपीट और दोनों को बांधकर रखने की बात भी सामने आई है। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने-बुझाने और सामाजिक प्रतिष्ठा का हवाला देने के बावजूद प्रेमी जोड़ा अपने फैसले पर कायम रहा। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई।

इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर ही दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। मंदिर या मैरिज हॉल की बजाय सड़क पर ही शादी की रस्में पूरी कराई गईं। ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा, जिसके बाद दोनों को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर जुटी भीड़ के बीच शादी की रस्में पूरी होती दिखाई दे रही हैं। शादी के बाद युवती अपने पति के साथ महरादेउर गांव चली गई। फिलहाल इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *