निमाड़ी
रिश्तों में बदलाव से ज्यादा जरूरी एक दूसरे को समझना
निमाड़ी (हृदय स्तंभ/HRIDAY STAMBH): निमाड़ी में एक अनोखा और अचंभित करने वाला प्रकरण सामने आया जिसमे बाल लगवाने की ज़िद पति पत्नी के रिश्ते पर भारी पड़ गई। पत्नी काफी लंबे समय से पति से हेयर ट्रांसप्लांट के लिए ज़िद कर रही थी
संवाददाता ने जब इसका कारण पूछा तो उसने कहा कि पति का लुक बेहतर दिखे और समाज मे वो स्मार्ट दिखे। पत्नी के अनुसार पति को यह मांग अनावश्यक लगी और इसके लिए कई बार उसने इसके लिए मना कर दिया।
संवाददाता अनुसार पति से जब उसका पक्ष पूछा गया तो उसने कहा कि वो प्राकृतिक रूप से सहज है और उसे इस लुक में कोई परेशानी नही है।वह किसी भी प्रकार की सर्जरी नही करवाना चाहता। इस मूल बात को ले कर दोनों के बीच काफी समय से विवादित स्थित बनी रही और अंत मे आ कर पत्नी ने तलाख का निर्णय ले लिया। दोनों तरफ के परिवारजनों के समझाने उपरांत भी पत्नी अपने निर्णय पर अडिग है।
