सिंध नदी में मिला युवक का शव

दतिया
दतिया
शिवपुरी का रहने वाला है युवक दोस्तों के साथ दतिया आया था, चोट के निशान मिले, साथियों से की जा रही है पूछताछ
दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम धोंरा में सोमवार दोपहर सिंध नदी से 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से फैली सनसनी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल दतिया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, गांव के पास हनुमान धारा क्षेत्र में सिंध नदी में करीब छह फीट गहरे पानी में शव उ तराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।शव की तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से मृतक की विकास धाकड़ (38) पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ निवासी गणेश कॉलोनी, फतेपुर (जिला शिवपुरी) के रूप में हुई शिनाख्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *