विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता उजागर-खुशबू गुप्ता

श्योपुर

श्योपुर

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने की जनाक्रोश प्रेस वार्ता

श्योपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर आज गुरूवार को दोपहर 01 बजे महिला आरक्षण बिल के गिरने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमति खुशबू गुप्ता ने प्रेस वार्ता के माध्यम से महिलाओ के जनाक्रोश से अवगत कराते हुए कहा कि देश की संसद में महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है, वे महिला को बराबरी का हक नहीं देना चाहते क्योंकि परिवारवादी विचारधारा से जकड़े हुए हैं। प्रदेश मंत्री खुशबू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा थी कि देश की आधी आबादी को उनका हक मिलना चाहिए जिसके आधार पर महिला आरक्षण देते हुए देश के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित की जा सके लेकिन कांग्रेस, डीएमके, सपा समेत तमाम विपक्षी दलो ने इसका विरोध कर बिल को गिरा दिया, जिससे महिला आरक्षण बिल को संसद में पास नहीं किया जा सका, इस घटनाक्रम से पूरे देश की महिलाओं में आक्रोश है जिसका बदला देश की महिलाऐं जरूर लेंगी, क्योंकि देश की महिलाऐं मोदी जी के साथ है। एंटी वूमन एलायंस ने नारी शक्ति वंदन अभियान को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक को रोककर अपनी वास्तविक मानसिकता को उजागर किया है, और विडम्बना देखिए कि कांग्रेस, डीएमके और उनके सहयोगियों के इस महिला विरोधी गठबंधन ने न केवल एक विधेयक को रोका, बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और विडंबना देखिए-इस पर विपक्ष जश्न मनाता रहा। विपक्ष का जश्न, हर महिला का अपमान है। इस दौरान प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने कहा कि कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और पूरे इंडि गठबंधन ने एक ऐतिहासिक अवसर को बाधित किया है, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम था, जिसे राजनीतिक स्वार्थों के कारण रोक दिया गया, इसे लेकर देशभर महिलाऐं विपक्ष के खिलाफ एकजुट है। इस दोरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज तोमर, नपाध्यक्ष रेणू सुजीत गर्ग, उमा शर्मा, नीरज शर्मा, नेहा कुलश्रेष्ठ सहित बडी संख्या में महिलाऐं मोजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *