बैराड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की सोने की चेन व अंगूठी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी

शिवपुरी

जिले के बैराड थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 2.25 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन और अंगूठी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी संदीप पुत्र गोपाल धाकड़ (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम सहसराम थाना गसवानी जिला श्योपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 10-11 मार्च को अपने साले संतोष धाकड़ की शादी में बैराड आया हुआ था। इस दौरान उसने गले में सोने की चेन और हाथ की उंगली में सोने की अंगूठी पहन रखी थी। अधिक शराब सेवन के कारण वह माता रोड स्थित कलारी के पीछे खुली जगह में सो गया, जहां रात में अज्ञात चोर उसकी चेन और अंगूठी चोरी कर ले गया।
रिपोर्ट के आधार पर थाना बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
दगरसल बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर सोनू रावत (25 वर्ष) निवासी बैराड गांव रोड और मंगल रावत (27 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 05, माता मंदिर के पीछे, भदेरा बैराड को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी गई सोने की चेन और अंगूठी बरामद कर ली।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपियों से जप्त माल:
एक सोने की चेन एवं एक सोने की अंगूठी, कुल कीमत लगभग 2,25,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *