ग्वालियर
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, आयोजन की सराहना
श्विश्वकर्मा गोड समाज विकास आदर्श विभाग समिति के तत्वावधान में 24वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का शुभारंभ मेला ग्राउंड में गरिमामय माहौल में हुआ। समारोह में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह तोमर ने विवाह समारोह में उपस्थित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह आयोजन समाज में सहयोग, सादगी और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
सम्मेलन में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न कराए गए। बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

