पश्चिम मध्य रेलवे ने 14 ट्रेनों में शुरू की ‘एसी थ्री इकोनॉमी’ कोच की सुविधा
भोपाल : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 15 जून 2026 से पश्चिम मध्य रेल द्वारा संचालित 14 प्रमुख ट्रेनों में बदलाव किए जा रहे हैं:
इन ट्रेनों में थर्ड एसी के एक कोच को हटाकर उसकी जगह एसी थ्री इकोनॉमी कोच जोड़ा जाएगा।
इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को कम किराए में लग्जरी और ठंडी हवा का अनुभव देना है।
ट्रेन वार लागू होने की तिथियां
बदलाव का शेड्यूल नीचे दी गई तालिका के अनुसार रहेगा:
यह परिवर्तन ट्रेन क्रमांक 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस में यात्रा 15 जून, ट्रेन क्रमांक 12186 रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन में 16 जून, ट्रेन क्रमांक 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में 17 जून, ट्रेन क्रमांक 20156 नई दिल्ली-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस में 18 जून, ट्रेन क्रमांक 20155 डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस में 19 जून से होगा। ट्रेन क्रमांक 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति एक्सप्रेस में 20 जून व ट्रेन क्रमांक 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस में 20 जून, ट्रेन क्रमांक 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन, ट्रेन क्रमांक 11633 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस में 21 जून 2026। ट्रेन क्रमांक 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस, ट्रेन क्रमांक 11634 चोपन-भोपाल एक्सप्रेस में एवंट्रेन क्रमांक 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस में 22 जून, ट्रेन क्रमांक 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस में 23 जून और ट्रेन क्रमांक 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में 24 जून से लागू होगा।
