करैरा वकील हत्याकांड: शॉर्ट एनकाउंटर में तीन शूटर गिरफ्तार, साजिश का खुलासा

शिवपुरी

 

शिवपुरी

जिले के करैरा में दिनदहाड़े अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार अलसुबह थाना करैरा क्षेत्र के चिरली तिराहा के पास हुई शॉर्ट एनकाउंटर में तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।

कोर्ट जाते समय की गई थी हत्या –

शनिवार सुबह घरियाली मोहल्ला, पुराना बाजार निवासी अधिवक्ता संजय सक्सेना रोजाना की तरह बाइक से न्यायालय जा रहे थे। आनंद सागर मंदिर के पीछे सिद्धन रोड पर घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

बाइट – अमन सिंह राठौड़, एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *