शिवपुरी (मध्य प्रदेश)
शिवपुरी(HRIDAY STAMBH)
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन शोषण करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने करीब दो वर्षों तक शादी का झूठा आश्वासन देकर पीड़िता को अपने जाल में फंसाए रखा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी साफ मुकर गया और धमकियां देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी जान-पहचान
एसपी कार्यालय में सौंपे गए शिकायती आवेदन के अनुसार, लुधावली (वार्ड नंबर 17) निवासी 21 वर्षीय पीड़िता पूर्व में बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कंपनी में कार्यरत हाथीखाना निवासी बिलाल हसन से हुई। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, जो बाद में नजदीकियों में बदल गई।
विभिन्न स्थानों पर ले जाकर किया शोषण
पीड़िता का आरोप है कि बिलाल हसन ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे अपने झांसे में लिया। पिछले दो सालों से वह युवती को बहला-फुसलाकर विभिन्न होटलों और अन्य स्थानों पर ले जाता रहा और शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
होटल ले जाकर किया इनकार, दी धमकियां
पीड़िता के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे आरोपी बिलाल हसन उसे फॉरेस्ट ऑफिस के पास स्थित युवराज होटल ले गया। वहां जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों द्वारा पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। भयभीत पीड़िता ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

