भाजपा नगर मंडल ने सौंपा सांसद को मांग पत्र

श्योपुर

श्योपुर

विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

श्योपुर। शहर में एक दिवसीय प्रवास पर आए मुरेना-श्योपुर क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर को रविवार को दोपहर 03 बजे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय मंगल ने एक मांग पत्र सौंपा है,जिसमें विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर अपील की गई।
क्षेत्रीय सांसद तोमर को सौंपे मांग पत्र में मंडल अध्यक्ष संजय मंगल ने अवगत कराया कि क्षेत्र में किसानो को गेंहू उपार्जन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं क्षेत्र में चोरी की लगातार बढ़ती वारदातो से लोगो में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है, इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं जैसे, सड़क, पानी बिजली की जनहितकारी समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर सांसद तोमर ने सकारात्मक रूप से विचार करते हुए विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *