सिंधिया की दिशा बैठक शिवपुरी के विकास को मिली नई रफ्तार

शिवपुरी

शिवपुरी

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को शिवपुरी में आयोजित दिशा बैठक में जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सभी विभागों के समन्वय से शिवपुरी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

जल स्रोतों के स्थायी समाधान पर फोकस

चांदपाठा, माधव सागर और साख्या सागर में जलकुंभी की समस्या पर चर्चा करते हुए मंत्री ने बताया कि 85-90% सफाई कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य जल्द पूर्ण कर स्थायी समाधान तैयार किया जाएगा, ताकि भविष्य में गंदे पानी का प्रवेश रोका जा सके।

3500 करोड़ सिंचाई परियोजना से बदलेगी तस्वीर

सिंधिया ने बताया कि विभिन्न सिंचाई योजनाओं से जिले के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा।
सनकाटा माध्यम परियोजना से 4500 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी
बिजरोनी योजना 27 करोड़ से 450 हेक्टेयर को लाभ
₹3500 करोड़ की मेजर लिफ्ट परियोजना से 1 लाख हेक्टेयर और 213 गांव होंगे लाभान्वित
इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत नवंबर 2026 तक कैनाल सिस्टम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पेयजल और सीवेज प्रोजेक्ट में तेजी

80 करोड़ की पेयजल योजना अंतिम चरण में है, जबकि 20 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार हो चुका है। 95 किमी सीवेज लाइन में से अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मैनहोल्स की जियो-टैगिंग के निर्देश भी दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा विस्तार

जिला अस्पताल में 537 में से 400 उपकरण उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
PM Cares के तहत MRI मशीन लगेगी
400 बिस्तरों के अस्पताल के साथ 200 बिस्तरों का मातृ एवं शिशु विंग प्रस्तावित
डॉक्टरों और स्टाफ की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि
‘लखपति दीदी’ से 2000 महिलाओं को रोजगार
Adani Foundation के सहयोग से संचालित परिधान केंद्र में महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।

वर्तमान में 350 महिलाएं कार्यरत

विस्तार के बाद 2000 महिलाओं को रोजगार
प्रति महिला आय 12,000–15,000 प्रतिमाह
यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ‘लखपति दीदी’ के लक्ष्य की ओर अग्रसर कर रही है।

रिकॉर्ड बना मेडिकल कैम्प

हाल ही में आयोजित मेडिकल कैम्प को India Book of Records में स्थान मिला है।
3 लाख ओपीडी सेवाएं
3600 से अधिक ऑपरेशन
3000 मरीजों का फॉलो-अप जारी
अतिरिक्त ऑपरेशन शिवपुरी, भोपाल, इंदौर और दिल्ली में होंगे

समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

अंत में सिंधिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और शिवपुरी को विकास के नए मानकों पर स्थापित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *