छात्रा से दुष्कर्म की घटना,सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी

डबरा/भितरवार

डबरा

इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती सगाई तुड़वाने पर खत्म हुई

डबरा (हृदय स्तंभ /HRIDAY STAMBH) : सोशल मीडिया की दोस्ती कितनी भयानक हो सकती है इसका एक स्वरूप आज सामने आया है जहाँ डबरा की 18 वर्षीय छात्रा ने इलाहबाद के युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ कर अपने लिए मुसीबत खड़ी की।

इलाहाबाद के एक युवक ने न केवल छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी सगाई तय होने पर निजी फोटो भेजकर रिश्ता भी तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।होटल में बुलाकर की ज्यादती पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान इलाहाबाद निवासी श्रेयांश श्रीवास्तव से हुई थी।

11 सितंबर 2025 को श्रेयांश डबरा आया और छात्रा को ‘होटल सूरज’ में मिलने के बहाने बुलाया। आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और वापस चला गया।

हृदय स्तंभ संवाददाता को बताया गया कि ये दोस्ती शुरू इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई जो धीरे धीरे बातचीत में बढ़ती चली गई।

बदले की भावना से तुड़वाई सगाई

घटना के बाद परिजनों के हस्तक्षेप पर छात्रा ने आरोपी से दूरी बना ली थी। बीते 5 अप्रैल 2026 को छात्रा की सगाई दूसरी जगह तय हुई। इसकी भनक लगते ही आरोपी ने सगाई वाले युवक को छात्रा के फोटो भेज दिए, जिससे रिश्ता टूट गया।

पुलिस की कार्रवाई

डबरा सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को ग्वालियर महिला थाने भेजा, जहां मेडिकल जांच के बाद श्रेयांश के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इलाहाबाद रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *