लव मैरिज के एक साल बाद युवक ने की आत्महत्या,

शिवपुरी

शिवपुरी

मौत से पहले वीडियो बनाकर लगाए प्रताड़ना के आरोप, साली फरार; पुलिस ने दुष्प्रेरण का केस दर्ज किया

पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सल्फास खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, ससुर और साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी साली अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, सांई बाबा मंदिर के पास रहने वाले उत्कर्ष शिवहरे ने 2 फरवरी 2025 को भोपाल निवासी रिया शिवहरे से लव मैरिज की थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आ गया और छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगे। करीब तीन महीने पहले पत्नी मायके चली गई थी और वापस आने को तैयार नहीं थी।

परिजनों का आरोप

कि उत्कर्ष जब भी पत्नी को वापस लाने की कोशिश करता, तब उसे पत्नी रिया, ससुर जितेंद्र शिवहरे, साला ध्रुव और साली रियम द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इसी मानसिक दबाव से परेशान होकर उत्कर्ष ने को सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उत्कर्ष ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। वीडियो के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया।

फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद पुलिस ने भोपाल से पत्नी रिया, ससुर जितेंद्र और साले ध्रुव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं साली रियम अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *