जेल में पनपे प्यार की प्रेम कहानी

राज्य

सतना

डिप्टी जेलर ने पूर्व सजायाफ्ता कैदी से रचाई शादी

सतना (हृदय स्तंभ/ HRIDAY STAMBH): जेल जो कैदियों को सजा के लिए बनाई गई है जहाँ वे अपने किये अपराधों की सज़ा काटते है वहाँ एक कैदी और डिप्टी जेलर की प्रेम कहानी एक अलग ही रुख लेती है ये प्रेम कहानी शुरू सलाखों के पीछे होती है लेकिन परवान शादी के मंडप पर चढ़ती है ये अनूठी कहानी एक अलग ही करवा बनाती है

जेल की ऊंची दीवारों और सलाखों के पीछे जहां आमतौर पर अपराध, सजा और सन्नाटे की कहानियां जन्म लेती हैं, वहीं सतना केन्द्रीय जेल से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां वारंट कार्यालय में पदस्थ डिप्टी जेलर फिरोजा खातून ने इसी जेल में सजा काट चुके पूर्व कैदी धर्मेन्द्र सिंह से विवाह कर अपने नए जीवन की शुरुआत की है। 5 मई को हुई यह शादी अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2007 में छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र में नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णदत्त दीक्षित की हत्या कर शव दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस जांच में चंदला निवासी धर्मेन्द्र सिंह को इस हत्याकांड का दोषी पाया गया था। अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जिसके बाद उसे सतना केन्द्रीय जेल भेजा गया।
जेल में सजा के दौरान धर्मेन्द्र का व्यवहार अच्छा बताया जाता है। अच्छे चाल-चलन और समझदारी को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे दफ्तर के कार्यों में सहयोगी के रूप में लगाया। बाद में उसे वारंट शाखा में सहायक का काम सौंपा गया, जहां वह कैदियों की आमद-रिहाई से जुड़े दस्तावेज और लिखापढ़ी का कार्य संभालता था।

इसी दौरान उसकी मुलाकात डिप्टी जेलर फिरोजा खातून से हुई। साथ काम करते-करते दोनों के बीच विश्वास और नजदीकियां बढ़ीं, जो समय के साथ रिश्ते में बदल गईं। धर्मेन्द्र की सजा माफ होने के बाद दोनों ने परिवार की सहमति से विवाह कर लिया। अब यह अनोखी प्रेम कहानी सतना ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोई इसे इंसानियत और विश्वास की मिसाल बता रहा है, तो कोई इसे किस्मत का अनोखा मोड़ मान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *