होटल के कमरे में पकड़े गए डॉ युवती और सिक्योरिटी सुपरवाइजर युवक

राज्य

जबलपुर

जबलपुर में होटल ‘सुकून’ में युवक के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ाई युवती निकली डॉक्टर

couple caught hotel room: बजरंग दल ने तीन दिन पहले शनिवार को होटल सुकून के कमरे से युवक-युवती को पकड़कर होटल में जमकर हंगामा किया था।

जबलपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। माढ़ोताल स्थित ‘हॉटेल सुकून’ के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़े गए युवक-युवती के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई युवती मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर है, जबकि युवक एक निजी सुरक्षा एजेंसी में सुपरवाइजर है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिक्योरिटी कंपनी ने युवक को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया है। वहीं, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल सुकून को सील कर दिया है।

युवती डॉक्टर और युवक सुपरवाइजर

जबलपुर के माढ़ोताल स्थित होटल सुकून में आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना मिलने पर तीन दिन पहले शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल पहुंचे थे। तब वहां पर एक कमरे में एक युवक-युवती को पकड़ा गया था। मौके पर युवक-युवती ने अपना नाम बताने से इंकार कर दिया था जिसके कारण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल में जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस युवक-युवती को पकड़कर अपने साथ ले गई थी। अब पता चला है कि जो युवक होटल में पकड़ा गया था उसका नाम फरहज अली कादरी है जो कि जबलपुर का ही रहने वाला है और एक सुरक्षा एजेंसी में सुपरवाइजर है। मामला उजागर होने के बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है वहीं युवती मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है।

 

होटल में पहले से मौजूद था युवक, बाद में पहुंची युवती

बताया गया है कि युवक फरहज अली पहले से होटल में मौजूद था और बाद में युवती जो कि महिला डॉक्टर है कार से होटल में पहुंची। दोनों कमरे में थे तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आरोप है कि युवक-युवती को कमरे में पकड़ने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल में हंगामा करने के साथ तोड़फोड़ भी की थी। जब पुलिस युवक-युवती को थाने लेकर जा रही थी तब कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की थी। हालांकि पुलिस ने किसी तरह हंगामे को शांत कराया और युवक-युवती को अपने साथ थाने ले गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *