दिनदहाड़े गिर्राज मंदिर में चोरी की गुल्लक तोड़ने का प्रयास, सुरक्षा पर उठे सवाल

शिवपुरी

दिनारा

पुलिस का नहीं चोरों को भय, मंदिरों की दान पेटी तक नहीं सुरक्षित

दिनारा क्षेत्र के प्रसिद्ध गिर्राज जी मंदिर में एक बार फि र चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े मंदिर परिसर में रखी दान पेटी गुल्लक को तोड़ने का प्रयास किया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा जा रहा है तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिनारा का गिर्राज जी मंदिर क्षेत्र का एक प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप गुल्लक में राशि डाली जाती है। लेकिन हाल के दिनों में मंदिर में चोरी और गुल्लक तोड़ने की कोशिश की घटनाएं सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मंदिर परिसर में रखी गुल्लक को तोड़कर उसमें रखी राशि निकालने की कोशिश की। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिससे आरोपी वहां से भाग निकले। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफ री का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन अब तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, फि र भी पुलिस प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि गिर्राज जी मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है, इसलिए यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की तत्काल जांच कर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर की गरिमा सुरक्षित रह सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई नहीं की गई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर हो सकते हैं। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और मंदिर में हुई इस घटना के आरोपियों पर कब तक कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *