रतलाम
दिल्ली-मुंबई रेल लाइन प्रभावित
रतलाम( NEWS UPDATE): आलोट स्टेशन के पास त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के AC कोच B1 में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आग लग गई। हादसा कोटा रेल मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ। कोच में मौजूद 68 यात्रियों को RPF और रेलवे स्टाफ की मदद से करीब 15 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीम मौके पर रवाना हुई।
रतलाम के आलोट स्टेशन के पास रविवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगने से अफरा-तफरी फैल गई। रेलवे का राहत कार्य जारी है। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित। कई ट्रेनें रोकी गई हैं।
Rajdhani Express Fire :मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह दिल्ली के निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। ये घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। ऐसे में मार्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों को आसपास के अलग – अलग स्टेशनों पर रोका गया है।
रेलवे की तत्परता से टला बड़ा हादसा
घटना की जानकारी लगते ही रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 68 यात्रियों को संबंधित बोगियों से सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। इसके साथ ही, ज्वलंत डिब्बों को ट्रेन के मुख्य डिब्बों से अलग कर वापस रवाना किया गया। इधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की अलग – अलग गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के कार्य में जुट गईं।
नई दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर परिचालन प्रभावित
हालांकि, घटना का क्षेत्र रेलवे के कोटा रेल मंडल अंतर्गत आता है। आग लगने के कारण दो कोच पूरी तरह जल गए। हालांकि, राहत की बात ये है कि, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। नई दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर परिचालन प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया है।
घटना की जांच के आदेश जारी
वहीं, अब इस घटना को लेकर रेल मंत्रालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं। रेलवे बोर्ड की तीन सदस्यों वाली कमेटी गठित कर ट्रेन में आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल, कोचिंग डिपार्टमेंट से तीन सदस्यों को इस घटना के कारणों की जांच रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच इस अहम बिंदू पर केंद्रित होगी कि, आग अंदर से लगी थी या फिर बाहर से किसी ने लगाई है।
