दुनिया बढ़ रही एक बड़े युद्ध की ओर

देश विदेश

नई दिल्ली

शांति सिर्फ दिखावा है’, पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट का दावा

नई दिल्ली (NEWS UPDATE): ईरान अमेरिका युद्ध के चलते और शांति के दावों के चलते पूर्व RAW एजेंट लकी विष्ट ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि

“ट्रंप का ‘शांति’ का नाटक दुनिया के लिए सबसे बड़ा धोखा है! ग्राउंड इंटेल साफ है ईरान से वार्ता सिर्फ दुनिया को गुमराह करना है। असल में अमेरिका और पीछे छुपी नाटो शक्तियां एक विनाशकारी हमले का ब्लूप्रिंट फाइनल कर चुकी हैं। यह आग सिर्फ मिडिल ईस्ट तक नहीं रुकेगी”

विष्ट का ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब विश्व युद्ध के कारण ऊर्जा संकट महंगाई बेरोजगारी जैसे गंभीर संकटों से संघर्ष कर रहा है

पूर्व RAW एजेंट लकी बिष्ट ने दावा किया है कि अमेरिका और NATO देशों की ‘शांति वार्ता’ सिर्फ दिखावा है और दुनिया बड़े युद्ध की ओर बढ़ रही है। उन्होंने चीन-ताइवान तनाव और ईरान मुद्दे को लेकर आने वाले महीनों में वैश्विक टकराव की आशंका जताई

अमेरिका, ईरान और चीन-ताइवान के बढ़ते तनाव के बीच भारत के पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक पोस्ट का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया को ‘शांति’ के नाम पर गुमराह किया जा रहा है और पर्दे के पीछे बड़े युद्ध की तैयारी चल रही है

शांति सिर्फ दिखावा’

लकी बिष्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ईरान के साथ बातचीत केवल दुनिया को भ्रमित करने का तरीका है। उनके मुताबिक, ग्राउंड इंटेलिजेंस यह संकेत दे रही है कि अमेरिका और NATO से जुड़े शक्तिशाली देश किसी बड़े सैन्य अभियान की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह रणनीति केवल मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके असर पूरी दुनिया पर दिखाई देंगे

चीन-ताइवान तनाव का भी जिक्र

पूर्व RAW एजेंट ने अपने पोस्ट में चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव को भी गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि एक ओर अमेरिका चीन के साथ कूटनीतिक बातचीत का दिखावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ताइवान को अरबों डॉलर के अत्याधुनिक हथियार दिए जा चुके हैं। लकी बिष्ट के अनुसार, यह स्थिति आने वाले महीनों में बड़े सैन्य संघर्ष का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *