दो सगी बहनों ने आपस में बदल लिए पति

दतिया

दतिया

हाईकोर्ट ने कहा- ‘महिलाएं बालिग हैं, अपनी मर्जी से बदल सकती हैं जीवनसाथी’

दतिया (NEWS UPDATE): मध्यप्रदेश के दतिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको सोच में डाल दिया है। ग्वालियर हाईकोर्ट में जब एक पति ने अपनी पत्नी के अपहरण की याचिका लगाई, तो किसी ने नहीं सोचा था कि कोर्ट रूम में रिश्तों की एक नई कहानी लिखी जाएगी। सुनवाई के दौरान दो सगी बहनों ने खुलेआम ऐलान कर दिया कि वे आपसी सहमति से अपने-अपने पतियों को बदलना चाहती हैं!

दतिया निवासी गिरिजा शंकर ने हाईकोर्ट में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका (Habeas Corpus) दायर की थी। याचिका में उसने आरोप लगाया था कि मायाराम नामक व्यक्ति ने उसकी पत्नी और बेटी का अपहरण कर उन्हें बंधक बना रखा है। हाईकोर्ट के सख्त निर्देश पर जब पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, तो जो सच्चाई सामने आई उसने सबको चौंका दिया।

अपहरण नहीं, दामाद के साथ लिव-इन का मामला

कोर्ट में महिला ने साफ शब्दों में कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि वह अपनी मर्जी से मायाराम के साथ रह रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि मायाराम उस महिला का सगा दामाद (छोटी बहन का पति) है। महिला ने अदालत को बताया कि वह अपने पति गिरिजा शंकर से अलग होना चाहती है और इसके लिए तलाक की अर्जी भी पहले ही दाखिल कर चुकी है।

पतियों को बदलने की अजीब मांग

सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि दो सगी बहनों ने कथित तौर पर अपने पतियों की अदला-बदली करने की इच्छा जाहिर कर दी है। जहाँ एक बहन अपने सगे दामाद (बहन के पति) के साथ रहना चाहती है, वहीं इस मामले ने रिश्तों की मर्यादा और कानूनी जटिलताओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *