PM Modi के ‘दिमागी नक्सलवाद’ बयान के समर्थन में आए देवेंद्र फडणवीस

देश विदेश

मुंबई

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर सोनिया गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

मुंबई (NEWS UPDATE):स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से दिए गए भाषण की गूंज के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान का पुरजोर समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है।

​’बंदूक वाला नक्सलवाद खत्म, लेकिन दिमागी नक्सलवाद खतरनाक’

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश में हथियारबंद नक्सलवाद को काफी हद तक खत्म कर दिया गया है, लेकिन लोगों के दिमाग में अराजकता फैलाने वाली मानसिकता अब भी बनी हुई है।

फडणवीस ने कहा, “बंदूक वाला नक्सलवाद समाप्त हो चुका है, लेकिन उससे भी खतरनाक ‘दिमागी नक्सलवाद’ है, जो लोगों के दिमाग में अराजकता भरता है। संवैधानिक दायरे में लिए गए फैसलों का विरोध करना इसी अराजक मानसिकता का प्रमाण है।”

​’वंदे मातरम्’ विवाद को लेकर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर हमला

फडणवीस ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के पूरे संस्करण को गाने पर ऐतराज जताया गया। उन्होंने इसे संवैधानिक व्यवस्था का अपमान बताया और कहा कि यह घटना पीएम मोदी की ‘दिमागी नक्सलवाद’ वाली बात का सीधा उदाहरण है।

Devendra Fadnavis Dimagi Naxalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *