दतिया
शहर में बैंकों के सामने लगाए गए “नो पार्किंग ज़ोन” के बोर्ड सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गए हैं। प्रशासन द्वारा लगाए गए इन बोर्डों का पालन ज़मीन पर होता दिखाई नहीं देता, जिससे बैंक परिसरों के बाहर अक्सर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और जाम की स्थिति बनती रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सिर्फ बोर्ड लगाकर ही जिम्मेदारी पूरी मान ली जाए और नियमों का सख्ती से पालन न कराया जाए, तो यातायात व्यवस्था सुधरना मुश्किल है। ऐसे हालात में सबसे अधिक परेशानी आम जनता को उठानी पड़ती है, जिन्हें रोज़मर्रा के कामकाज के लिए बैंकों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोगों का मानना है कि प्रशासन को केवल बोर्ड लगाने तक सीमित न रहकर नियमित निगरानी और कार्रवाई भी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके।
