डबरा
क्रिकेट, वॉलीबॉल, थ्रो बॉल और फुटबॉल का मिलेगा प्रशिक्षण, शाम 5 से 7 बजे तक स्टेडियम ग्राउंड में होगा आयोजन
डबरा (BIG UPDATE)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा विकासखंड डबरा, जिला ग्वालियर में 1 मई से ‘समर कैंप (आरोह)-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड, डबरा में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।
ब्लॉक समन्वयक मुकेश बाथम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समर कैंप में क्रिकेट, वॉलीबॉल, थ्रो बॉल और फुटबॉल जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वे अपने खेल कौशल को बेहतर बना सकेंगे।
उन्होंने बताया कि कैंप में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन के लिए ब्लॉक समन्वयक मुकेश बाथम से संपर्क कर सकते हैं।
यह समर कैंप प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगा। खेल प्रेमियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
