डबरा नगर पालिका के खिलाफ सड़कों पर उतरे पार्षद

डबरा/भितरवार

डबरा 

उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे संग भाजपा-कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

डबरा (HRIDAY STAMBH):नगर पालिका की कार्यप्रणाली के खिलाफ पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, उपाध्यक्ष और भाजपा-कांग्रेस के पार्षद एक साथ सड़क पर उतरे; अध्यक्ष पर तानाशाही और विकास कार्य रोकने के गंभीर आरोप।

शहर में लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था, सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढों और भराव की गंभीर समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खुल गया है। जनसमस्याओं के निस्तारण में नगर पालिका की नाकामी से नाराज पार्षदों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

इस आंदोलन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दलीय सीमाओं को लांघकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—दोनों ही दलों के पार्षद एक मंच पर आ गए हैं। पार्षदों के इस धरने को उस समय और बल मिला जब नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे भी खुद जनहित की मांगों को लेकर पार्षदों के साथ धरने पर बैठ गए।

नगर पालिका अध्यक्ष पर तानाशाही और विकास कार्य रोकने के आरोप

धरने पर बैठे पार्षदों और उपाध्यक्ष का सीधा आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यप्रणाली और मनमानी के कारण शहर की यह दुर्दशा हुई है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और जलभराव की स्थिति से आम नागरिक त्रस्त हैं।

नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे ने नगर पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष विकास और जनसुविधाओं से जुड़ी फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं। शहर की समस्याओं को कई बार ध्यान आकर्षण के जरिए उनके संज्ञान में लाया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों के अनुसार, जब बार-बार ध्यान दिलाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो मजबूरन आम जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा।

इन मुख्य पार्षदों ने संभाली आंदोलन की कमान

धरना स्थल पर दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर शहर के विकास और जनसुविधाओं के लिए कई प्रमुख पार्षद एकजुट नजर आए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से निम्नलिखित पार्षद शामिल रहे हरविंदर सिंह हीरा,विक्रमवीर दूबे,सरदार कुशवाह ,लवलेश केन,नरेश पलिया ,सुनीता महाराज सिंह राजोरिया ,नारायणी देवी ,दिनेश मौर्या ,रविता सुदर्शन रावत ,रेखा मनोज रावत ,सुमित साहू ,वर्षा पांडा ,सिद्धि प्रवीण चंदानी ,प्रीति कमलेश बाथम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *