अभिषेक की संयमित पारी देखकर खुश हैं गावस्कर

खेल

मुम्बई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा की जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदारा पारी के लिए प्रशंस की है। गावस्कर ने कहा कि जिस प्रकार से अभिषेक ने संयमित होकर खेला। उससे उन्हें हैरानी हुई है। गावस्कर ने कहा कि इस युवा सलामी बल्लेबाज को इस अंदाज में वापसी करते हुए देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई है। गावस्कर ने कहा , ‘‘अभिषेक ने अपना स्वाभाविक खेल खेलने से पहले कुछ समय लिया जो सही रणनीति थी। उनकी बल्लेबाजी का एक एक तरीका था। उन्होंने ऑफ स्पिनर का सम्मान किया, किसी भी तरह का गैरजरुरी खतरा मौल नहीं लिया पर इसके बाद भी काफी रन बना दिये।’’
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस अहम मैच में अभिषेक ने 55 रन बनाकर उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठा रहे लोगों को भी करारा जवाब दिया है। अभिषेक इस टूर्नामेंट के पहले पेट दर्द से परेशान थे। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके प्रदर्शन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा। गावस्कर ने सेकहा, ‘‘हम जानते हैं कि अभिषेक कितने अच्छे बल्लेबाज। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की इस पारी से उन्होंने अपनी क्षमताएं एक बार फिर साबित की हैं।’’ ‘इस मैच में उन्होंने कुछ अच्छे रक्षात्मक शॉट खेले। उन्होंने कुछ गेंद को रोका भी। मुझे यह देखकर हैरानी हुई क्योंकि हम आमतौर पर अभिषेक को शॉट लगाते हुए ही देखते हैं।
अभिषेक के लिए यह एक सीखने का दौर है, इसका वह जितना फायदा उठा सकें उनके लिए अच्छा रहेगा। गावस्कर ने कहा, ‘‘मुझे सच में लगता है कि यह उसके लिए सीखने का एक अच्छा मौका है। हर क्रिकेटर लगातार दो मैचों में रन न बना पाने के दौर से गुजरता है। बात केवल इतनी है कि आप इससे कितना सीखते हैं। मुझे लगता है कि अभिषेक ने बहुत कुछ सीखा है और इससे उन्हें कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी में आसान होगी।’’
गावस्कर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार के बाद भारतीय टीम ने जल्द ही सबक लिया जो अच्छी बात है। टीम ने दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजी संयोजन न होने की कमी दूर करते हुए संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में लाकर सही किया। उन्होंने कहा, ‘‘कहते हैं कि जब तक कोई चीज खराब ना हो तो उसे ठीक करने की क्या जरूरत है पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को जब बड़ी हार मिली तब उसे समय में आया कि शीर्ष क्रम में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन जरुरी है। गावस्कर ने कहा कि रविवार को कोलकाता में होने वाले नॉकआउट मुकाबले में भारत को वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी से सतर्क रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *