भोपाल
भोपाल महिला आयोग में खुलीं छल और हिंसा की खौफनाक दास्तानें
भोपाल (NEWS UPDATE): भोपाल में मध्य प्रदेश महिला आयोग की जनसुनवाई में घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के दिल दहला देने वाले मामले सामने आए हैं। सोमवार को आयोग की बेंच ने कुल 28 मामलों की सुनवाई की।
नौ साल तक जिस शख्स को अपना हमसफर मानकर प्यार किया, उसी पर शादी के बाद जिंदगी का सबसे बड़ा डर और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक महिला राजधानी भोपाल में स्थित मध्य प्रदेश महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंची। महिला की आपबीती इतनी हैरान कर देने वाली थी, जिसे सुनकर बेंच में मौजूद हर कोई स्तब्ध रह गया।
नींद की गोलियां देकर बनाए अश्लील वीडियो
एक महिला ने अपने पति पर बेहद हैरान करने वाले आरोप लगाए। महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले बहन के देवर से हुई थी। पति उसे चिड़चिड़ापन दूर करने के नाम पर नींद की गोलियां देता था।
महिला ने अपने पति पर जो आरोप लगाए बेहद हैरान कर देने वाले थे। जिन्हें सुनकर सामान्य तौर पर तो यकीन कर पाना ही असंभव था कि, आखिर ऐसे आरोप सच भी हो सकते हैं भला। लेकिन महिला का दर्द उसके चेहरे पर साफ झलक रहा था, जिसे नजरअंदाज कर पाना भी सुनवाई करने वाले सदस्यों के लिए असंभव था।
महिला ने बताया कि, नींद की गोलियां देकर पति ने बिना जानकारी और सहमति के उसके अश्लील वीडियो बना लिए हैं, जिसे उसके द्वारा सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया है। महिला ने बताया कि, उसकी शादी तीन साल पहले बहन के देवर से हुई थी। पति लंबे समय तक उसे ये कहकर दवाइयां देता रहा कि, वो चिड़चिड़ी रहती है और डॉक्टर ने उसके इलाज के लिए गोलियां लिखी हैं।
गोलियां खिलाकर उसने महिला के अश्लील वीडियो बना लिए। पति ने इन अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया।
बेडरूम में लगाया छिपा हुआ कैमरा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने बेडरूम में चोरी-छिपे कैमरा लगाया था। महिला के मुताबिक, पति ने दो बार उसका जबरन गर्भपात भी कराया। इसके अलावा, पति लगातार उसके चरित्र पर झूठे सवाल उठाता रहा। महिला की आपबीती सुनकर आयोग के सदस्य और अधिकारी स्तब्ध रह गए।
आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
महिला आयोग ने सभी 28 मामलों की गंभीरता से सुनवाई की। इन सभी मामलों को आगे की उचित कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
